बेसन का चीला - How to make besan cheela - Besan ka cheela
किड्स स्पेशल बेसन चिला
नमस्कार आप सभी का स्वागत है| आज हम आपके लिए बेसन चिला रेसीपी (Besan Cheela recipe) लाये है| यह एक प्रकार का डोस है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और आसानी से बनाया जा सकता है| इसके लिए सामग्री निम्न प्रकार से है |
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Cheela
2, बड़े चम्मच बेसन
2, बड़े चम्मच सोयाबीन आटा
1, बड़े चम्मच सूजी बारीक
2, बड़े चम्मच दही
1, छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर स्वादनुसार
मटर के दाने आधा कप,
पनीर छोटे- छोटे टुकडे 1/2 कप,
जीरा 1/2 छोटा चम्मच,
चाट मसाला 1 छोटा चम्मच,
हिंग 1 चुटकी,
चीला सेकने के लिए 1 छोटी कटोरी रिफाइड ऑइल|
चिला बनाने की विधि- How to make Besan Cheela :- बेसन सोयाबीन का आटा और सूजी को मिलाकर छाने इसमें दही और नमक डाले|
अब इसे डोसे की तरह पतला घोल पानी डालकर बनाये |
अब एक कड़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करके हिंग और जीरा का तड़का लगाकर, मटर को डाले| जब यह पक जाये तो पनीर के टुकड़े, नमक और चाट मसाला डालकर भुन ले|
अब एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर एक चम्मच पेस्ट को फैलाए|
दोनों तरफ चिला सेके चीले के बिच में थोडा सा मैटेरियल भरकर पलट दे|
अब इसे आप गरमा गर्म चटनी या सॉस के साथ परोश सकती है|
अगर ये RECIPE आपको पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे |






Comments
Post a Comment